कटिहार, मार्च 7 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के बसुहर मजदिया निवासी शांतनु कुमार सिंह की पुत्री मेघा सिंह ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर सीए फाइनल (2026) परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। मेघा सिंह की प्रारंभिक शिक्षा छत्तीसगढ़ के एक डीएवी स्कूल से हुई। इसके बाद उसने 9वीं से 10वीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल, खगौल (पटना) से तथा 11वीं से 12वीं तक की पढ़ाई सेंट कैरेंस स्कूल, गोला रोड (पटना) से पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उसने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का लक्ष्य तय किया और उसी दिशा में लगातार मेहनत करती रही। मेघा ने सबसे पहले सीए फाउंडेशन परीक्षा पास की, इसके बाद सीए इंटरमीडिएट में सफलता हासिल की और अब सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंट...