मुजफ्फरपुर, सितम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरएबीयू में छात्राओं और एससी-एसटी छात्रों से नामांकन शुल्क नहीं लिया जाएगा। विवि प्रशासन ने सोमवार को सभी प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को इसका पत्र जारी कर दिया।प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को भेजे पत्र में विवि प्रशासन ने इस बारे में अब तक जारी हुए सरकार, लोकभवन और विवि के पत्रों का भी हवाला दिया है। पिछले दिनों छात्र संगठनों ने छात्राओं और एससी-एसटी छात्रों से फीस लिये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया था। इसके बाद 10 सितंबर को भी विवि की तरफ से फीस नहीं लिये जाने पर पत्र जारी किया था। इस पत्र के बाद दोबारा विवि ने सारे पुरानों पत्रों को अनुलग्नक में लगाकर प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को भेजा है। विवि ने फरवरी में भी छात्राओं और एससी-एसटी छात्रों से नामांकन शुल्क नहीं लेने का पत्...