कानपुर, फरवरी 27 -- कृपया वेब में न चलाएं- - भतीजे की शादी में ढोल की धमक व गानों में थिरक रहे था अधेड़ - मौत की जानकारी मिलते ही शादी में पसरा सन्नाटा कानपुर, संवाददाता। भतीजे की शादी समारोह में बैंड-बाजा और बारात के बीच डांस कर रहा एक प्राइवेट कर्मी अचानक जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में रिश्तेदार उन्हें लेकर हैलट पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राइवेट कर्मी को मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची किदवई नगर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जाजमऊ छबीलेपुरवा निवासी 51 वर्षीय राजेश कुमार चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी रानी और तीन बेटियां अन्नू, तन्नू व मुस्कान है। चाचा दिनेश ने बताया कि राजेश के भतीजे शिवम की जूही डिपो के पास स्थित एक गेस्...