कटिहार, अप्रैल 25 -- बरारी। संवाद सूत्र क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सांसद तारिक अनवर ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने जगदीशपुर सिक्कट बरेटा रौनियां और लक्ष्मीपुर पंचायत का भ्रमण किया। जहां स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दौरे के क्रम में सांसद तारिक अनवर कठोतिया पहुंचे। जहां उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय सचिव तौकिर आलम के आवास पर जाकर उनके दिवंगत पिता एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय मंसूर आलम को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- पूर्व कांग्रेस नेता का निधन इसके बाद सांसद लक्ष्मीपुर पंचायत में आयोजित शोक सभा में शामिल हुए।...