रुडकी, दिसम्बर 29 -- राजस्व उप निरीक्षक प्रसूता महिला की मौत के मामले में गंगनहर पुलिस ने सोमवार को दो डॉक्टरों समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि तबीयत बिगड़ने के बावजूद मरीज को रेफर नहीं किया गया। नेहरू नगर निवासी राजस्व उप निरीक्षक पंकज कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राजस्व निरीक्षक उनकी पत्नी मोनिका भावे को डिलीवरी के लिए 25 दिसंबर को संत शिरोमणी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मोनिका ने नार्मल डिलीवरी से एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। कई बार कहने के बावजूद डॉक्टर उसे देखने नहीं आई। डॉ. पूनम गुप्ता महिला को देखने आई। इसके बाद उसे आपरेशन थियेटर में ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.