बस्ती, नवम्बर 26 -- रामपुर मेडिकल कॉलेज मार्ग पर छितौनी के समीप हुई दुर्घटना मुंडेरवा(बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद मुंडेरवा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर मेडिकल कॉलेज मार्ग पर छितौनी गांव के पास मंगलवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की ठोकर लगने से बाइक सवार फूफा-भतीजा घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को देर शाम को लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी बनकटी नगर पंचायत के सूर्यनगर (धुसनाखोर) निवासी 8 वर्षीय प्रतीक गुप्ता अपने फूफा मुन्ना गुप्ता मुण्डेरवा थाना के सिघोरवा निवासी के साथ कसैला गांव में बारात जा रहे थे. वह बाइक लेकर रामपुर मेडिकल कॉलेज मार्ग पर छितौनी गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान रामपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक पर ठोकर मार दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.