रुद्रपुर, नवम्बर 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सिडकुल सेक्टर-9 स्थित एक कंपनी में शुक्रवार सुबह श्रमिक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों और सहकर्मी श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की और हत्या की आंशका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से पीलीभीत के ग्राम गौनेरी के रहने वाले 45 वर्षीय श्रमिक हरिशंकर गंगवार उर्फ राजू भदईपुरा वार्ड 14 में रहते थे। राजू सिडकुल की एक कंपनी में लिफ्टर चालक पद पर कार्यरत थे। गुरुवार रात लगभग 10 बजे भी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के लिए गए थे। परिजनों ने बताया कि सुबह तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन बार-बार कटता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.