अमरोहा, जुलाई 1 -- प्रेम नगर कॉलोनी में सोमवार रात विवाहिता की पेट में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पेट पर घाव के गहरे निशान देख मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए तथा बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने पति व सास के अलावा दो जेठों पर दहेज की खातिर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति व जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू के वार से हत्या की पुष्टि की गई है। कस्बे के मोहल्ला शिकरिया नई बस्ती वाला निवासी रियाजउद्दीन ने एक वर्ष पूर्व बेटी (24) फिजा की शादी प्रेम नगर कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद जावेद उर्फ गुड्डू के बेटे फैजान के साथ की थी। पेशे से मजदूर फैजान परिवार की आजीविका चलाने के लिए गर्मी के सीजन में आइस्क्री...