सहारनपुर, अप्रैल 2 -- सहारनपुर। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए जा रहे आयुष्मान वय वंदना कार्ड के आंकड़ों में सहारनपुर जनपद प्रदेश में 17वें स्थान पर है। जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 45,227 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिससे पांच लाख रुपये तक का निशुल्क स्वास्थ्य बीमा लाभ मिलता है। प्रदेश में अब तक कुल 26,63,695 आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए जा चुके हैं। 29 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना शुरु की गई थी। आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना के तहत बुजुर्गों को सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य वृद्धजन को आर्थिक रूप से सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। प्रदेश स्तर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.