सहारनपुर, फरवरी 11 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने समस्त संबद्ध संस्थाओं एवं महाविद्यालयों को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा अनुभाग-2 के उप सचिव द्वारा जारी पत्र के क्रम में पूर्व निर्धारित समय-सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया है। शासन के 06 नवम्बर एवं 04 फरवरी के आदेशों के आधार पर संशोधित कार्यक्रम लागू किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक संस्थाओं को निर्देशित किया है कि नए महाविद्यालयों/संस्थानों की स्थापना तथा वर्तमान महाविद्यालयों में अतिरिक्त विषयों या पाठ्यक्रमों (बीएड पाठ्यक्रम को छोड़कर) को प्रारंभ करने हेतु अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) एवं संबद्धता प्रस्ताव अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत करें। इसके लिए https://henoc.upsdc.gov.in पोर्टल निर्धारित किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नए पाठ...