जामताड़ा, दिसम्बर 26 -- संशोधित/मिहिजाम में ज्वेलरी शॉप पर धावा, लाखों की चोरी से दहशत मिहिजाम,प्रतिनिधि। जामताड़ा के कायस्थपाड़ा में दो दिन पूर्व एक ज्वेलरी दुकान में हुए लाखों की लूट और गोलीकांड की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं कि मिहिजाम के सबसे व्यस्ततम माने जाने वाले स्टेशन रोड में चोरों ने बीती रात को फिर एक बार ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। अपराधियों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। बीती रात मिहिजाम स्टेशन रोड स्थित सिरडी ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों के गिरोह ने दीवार काटकर दुकान में सेंधमारी की। चोरों ने तिजोरी के ताले काटकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। उक्त ज्वेलरी दुकान शिव कुमार प्रसाद की बताई जा रही है। डॉग स्क्वायड डॉग और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.