रामपुर, अगस्त 7 -- रामपुर,संवाददाता। सिविल लाइंस थाना पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को दो लोगों को कोडीन युक्त कफ सिरप की 103 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सिरप उन्हें कहां से मिला और इसकी सप्लाई में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है।

कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री कोडीन युक्त सिरप की अवैध बिक्री को लेकर रामपुर में पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। शहर कोतवाली और गंज पुलिस ने भी ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। कुछ मामलों में पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है, जिनकी सुनवाई न्यायालय में चल रही है। अब एक बार फिर सिविल लाइंस पुलिस ने सूचना के...