जामताड़ा, दिसम्बर 15 -- संशोधित/पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया केवीएस स्थापना दिवस जामताड़ा, प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) का 63 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने केवीएस की गौरवशाली परंपरा, उद्देश्य एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन विद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षक राम स्वरूप पंडित ने किया। उन्होंने स्थापना दिवस के महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत करते हुए दिन की विशेषताओं को रेखांकित किया। इस दौ...