जामताड़ा, मार्च 18 -- संशोधित/पदमनडीह जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का कॉल सेंटर,मुख्य सरगना सहित छह धराया - कई करोड़ के साइबर ठगी का लैपटॉप में मिला है सबूत।- तीन साइबर अपराधी को विशेष रिमांड पर लेगी पुलिस।जामताड़ा,प्रतिनिधि।जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने बुधवार को करमाटांड़ थाना क्षेत्रन्तर्गत कजरा-शिमला गांव जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे पदमनडीह स्थित अल्केसिया जंगल में साइबर ठगी के लिए चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह का मुख्य सरगना उज्जवल शाही है, जो इस पूरे टीम का मास्टरमाइंड है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रधुनाथपुर गांव निवासी उज्जवल कुमार शाही,राजकिशोर शाही व अमित कुमार शाही, ताराबहाल गांव निवासी राजेंद्र मंडल,फोफनाद गांव निवासी(वर्तमान पता-ताराबहाल) अजीत कुमार मंडल एवं ताराबहाल गांव निवा...