संशोधित/ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा
जामताड़ा, मार्च 7 -- संशोधित/ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा करमाटांड़, प्रतिनिधि।विद्यासागर-मधुपर पर रेलखंड पर थाना क्षेत्र के मदनकट्टा- कालाझरिया के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार रात अप रेल लाइन के पोल संख्या 278/11-13 के समीप करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक ट्रेन से कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही करमाटांड़ थाना के एसआई कमलेश चौधरी व एएसआई कुलदीप मिंज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इस मामले की जांच की जा रही है तथा आसपास के लोगों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.