जामताड़ा, मार्च 6 -- संशोधित/जामताड़ा में ट्रेन से 5 नाबालिगों का किया गया रेस्क्यू - आरपीएफ ने बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सौंपा- यूपी के गोंडा जिले के हैं सभी बच्चे, बेंगलुरु ले जाया जा रहा थाजामताड़ा, प्रतिनिधि।गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा आरपीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जसीडीह से बेंगलुरु जा रही साप्ताहिक 22306 बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन से पांच नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सौंप दिया गया है।जानकारी के अनुसार मधुपुर स्थित आश्रय संस्था को दिल्ली के जीआरसी हेल्पलाइन से सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन में बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही संस्था की दीपा कुमारी ने मधुपुर आरपीएफ से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद आरपीएफ अधिकारियों ने कंट्रोल ...