रामगढ़, जून 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। इंकलाबी नौजवान सभा सदस्यों ने बुधवार को हेसालौंग गांव में नौजवानों के बीच सदस्यता अभियान चलाया। इनौस सदस्यों ने इस अभियान के दौरान युवाओं से रोजगार, शिक्षा, खेल, विज्ञान, तकनीक, नशामुक्त समाज और सामाजिक न्याय के सवालों पर चर्चा किया। साथ ही संगठन से जुड़कर अपने अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान 28 जून को लाल बंगला चरही में आरवाईए के जिला सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। सदस्यता अभियान चालाने में मनीष यादव, सुनील किस्कू, राजेश गोप, लखिन्द्र गोप, धानु टुटू, जगमोहन गोप, कृष्णा गोप, साहिल गोप, बादल गोप सहित अन्य नौजवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- इंकलाबी नौजवान सभा ने सदस्यता अभियान चलाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...