रामगढ़, मई 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। इंकलाबी नौजवान सभा और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने राज्यव्यापी चक्का जाम आंदोलन के तहत शुक्रवार को हेसालौंग में गिद्दी नया मोड़ सड़क जाम किया। सुबह 5 बजे से 8 बजे तक सड़क जाम किया। यह भी पढ़ें- कलस्टर सिस्टम व देशव्यापी पेपर लीक के खिलाफ रेड़मा चौक पर चक्का जामविरोध के कारण नीट पेपर लीक और झारखंड के विश्वविद्यालयों में लागू कलेस्टर सिस्टम के विरोध में मुख्य सड़क जाम कर छात्र-नौजवानों ने विरोध दर्ज कराया। आंदोलनकारियों ने कहा कि एक ओर प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक होने से लाखों छात्रों और युवाओं का भविष्य संकट में है। वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालयों में लागू कलेस्टर सिस्टम उच्च शिक्षा को कमजोर करने और छात्र हितों पर हमला हो रहा है। यह भी पढ़ें- नीट धांधली के खिलाफ जमुआ में उग्र प्रदर्शनमा...