जामताड़ा, मार्च 18 -- संशोधित/खबर का असर: एनएच 419 पर निर्माणाधीन पुल व निर्मित स्ट्रक्चर में का डीसी ने किया जांच पाई अनियमितता - डीसी ने एसडीओ,सीओ,पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य के नेतृत्व में जांच टीम गठित की।जामताड़ा, प्रतिनिधि।18 मार्च को आपके अपने लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक हिंदुस्तान समाचार में एनएच 419 पर नव निर्मित पुल और एप्रोच के क्षतिग्रस्त होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर डीसी रवि आनंद ने संज्ञान लेते हुए त्वरित पहल किया। बुधवार को डीसी रवि आनंद ने अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं विभागीय अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमितता भी उन्हें देखने को मिली। अधिकारियों संग डीसी ने जिले के जामताड़ा सदर प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन 03 पुलों का भौतिक निरीक्षण किया। इनमें से 02 पुल ए...