साहिबगंज, अगस्त 12 -- राजमहल, प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना कार्यालय में बुधवार को सेविकाओं का चार दिवसीय प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कुल 160 सेविकाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इंप्लीमेंट सपोर्ट ऑफिसर अजय केशरी ने पीएम मातृ वंदना योजना को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए इसके उद्देश्य और क्रियान्वयन के लिए सं जानकारी दिया गया। मौके पर महिला सुपरवाइजर निशया कुमारी, पदमा प्रजापति और मंजू यादव ने डिस्पोजल ड्राइव के निष्पादन में काफी सहयोग दिया। मौके पर रवि कुमार, डेविड यादव साहित सेविका उपस्थित थीं। फोटो 7, प्रशिक्षण में उपस्थित सेविकाएं। यह भी पढ़ें- पीएम मातृ वंदना योजना की सफलता को लेकर सेविकाओं को प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...