हाथरस, जून 14 -- सासनी, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सठिया में रविवार को छत की पटिया टूटने से किशोरी नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव छितीपुर निवासी दुलार सिंह की पुत्री रेनू 17 रविवार को सठिया गांव में अपने फूफा के घर आई हुई थी। रविवार को सुबह के समय वह किसी काम से घर की छत पर गई थी। इसी दौरान अचानक छत का एक पटिया टूट गई। इससे रेनू का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरी। ​घायल रेनू को एक निजी वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...