बागेश्वर, मार्च 3 -- बागेश्वर। जिले में होली का उल्लास चरम पर है। पर्व के पांचवें दिन भी होल्यारों ने पारंपरिक अंदाज में बिना चीर के होली खेली। गांव-गांव और घर-घर रंग, अबीर-गुलाल तथा पारंपरिक होली गायन की धूम रही। ग्रामीण क्षेत्रों में होल्यार टोलियां बनाकर घर-घर पहुंचे और बैठकी व खड़ी होली का गायन किया। महिलाओं ने गुजिया, गुड़ और अन्य पकवान बनाकर अतिथियों का स्वागत किया तथा अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...