जामताड़ा, दिसम्बर 16 -- नियमित उपस्थिति से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव:प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंडहित, प्रतिनिधि। कुंडहित मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में मंगलवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल ने की। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुब्रत चक्रवर्ती ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमित उपस्थिति से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने बच्चों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की कमी की समस्या उठाई। समस्या के बाबत विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का निर्णय लिया गया ताकि शिक्षकों की कमी की समस्या का निदान कराया जा सके। संगोष्ठी के दौरान बीआरपी संजीत कुमार मिस्त्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.