मथुरा, मार्च 17 -- चौमुहां थाना जैंत के अंतर्गत हाइवे पर सोमवार सुबह एस्कॉर्ट कंपनी में ड्यूटी पर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे चौमुहां निवासी युवक को कार सवार बदमाशों ने सवारी के तौर पर बैठाने के बाद रास्ते में उसके साथ मारपीट कर लूट की। बदमाशों ने अकबरपुर स्थित पंप से कार में डीजल डलवाया। इस दौरान बदमाश पीड़ित को दबोचकर उस पर तमंचा ताने रहे। पंप पर बगैर पूरा पेमेंट किये भाग निकले। इसके बाद बदमाश पीड़ित को लहूलुहान हालत में केडी पुलिस चौकी के पास रोड किनारे फेंककर फरार हो गये। चौमुहां निवासी मनोज कुमार एस्कॉर्ट कंपनी में जॉब करता है। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच से छह बजे के मध्य वह मथुरा-दिल्ली हाईवे पर ड्यूटी जाने के लिये वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी मथुरा की ओर से आयी बिना नंबर की महिंद्रा एसयूवी गाड़ी वहां आकर रुकी। बताया गया कि ...