संशोधित : सेवायोजन विभाग 91 पदों पर करेगा भर्ती, करें आवेदन
बरेली, मई 12 -- बरेली। सेवायोजन विभाग ने सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर भर्ती रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से होंगी। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, मैकेनिकल टेक्नीशियन, फैब्रिकेशन फोरमैन, मैकेनिकल फिटर, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर, फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, सीएमएस वेल्डर समेत कुल 91 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु सीमा पदानुसार 24 से 48 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं वेतनमान लगभग 29 हजार रुपये से 99 हजार रुपये प्रतिमाह तक रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 155330 या फिर सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- एजेंट का झंझट खत्म, नि:शुल्क सऊदी अरब पहुंच कमाएं रूपये यह भी पढ़ें- लखीसरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.