देवघर, जुलाई 28 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में मधुपुर कुशमाहा निवासी सूबेदार मेजर अरविंद कुमार झा का निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार रुड़की रोड स्थित 2-सिग्नल हेडक्वार्टर निवासी सूबेदार मेजर अरविंद कुमार झा सोमवार शाम स्कूटी से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कोडा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूबेदार मेजर काफी दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर हेडक्वार्टर के गेट पर तैनात सैन्य कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल को तुरंत मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。 यह भी पढ़...