बिहारशरीफ, मार्च 6 -- मगध एक्सप्रेस से टकराकर कार के उड़े परखच्चे किसी तरह जान बचाकर भागा कार का चालक इस्लामपुर-फतुहा रेलखंड पर डियावां हॉल्ट के पास हुआ हादसा फोटो : कराय कार-करायपरसुराय के इस्लामपुर-फतुहा रेलखंड पर डियावां हॉल्ट के पास क्षतिग्रस्त कार। करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के इस्लामपुर-फतुहा रेलखंड पर डियावां हॉल्ट के पास शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अवैध रेलवे फाटक पर मगध एक्सप्रेस से टकराकर तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़ गये। कार का चालक किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। हालांकि, घटना के कारण ट्रेन रुकी नहीं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो डियावां हाल्ट के पास ही अवैध क्रॉसिंग है। यहां से अक्सर गाड़ियां पार होती है। शुक्रवार की शाम मगध एक्सप्रेस ट्...