मथुरा, फरवरी 21 -- चलो गांव की ओर जन जाग्रति अभियान के तहत लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल एवं आगरा डायबिटीज फोरम के तत्वावधान में श्री राधा कृष्ण मंदिर, बलदेव में 22 फरवरी को नि:शुल्क डायबिटीज व हृदय रोग जांच शिविर लगाया जाएगा। शुक्रवार को आगरा में संजय प्लेस स्थित डॉक्टर्स शोप बिल्डिंग में जन जागरुकता के लिए शिविर के आयोजकों द्वारा शिविर का पोस्टर जारी किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन प्रमोद अग्रवाल और कैंप चेयरमैन लायन सीए राकेश अग्रवाल ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की। क्लब अध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता और कैंप चेयरमैन सीए राकेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में डायबिटीज व हृदय रोग के अतिरिक्त अन्य रोगों की भी विस्तृत जांच व परामर्श सेवा निशुल्क प्रदान की जाएगी। शिविर के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर...