संशोधित : दुमका के पीजेएमसीएच की स्वास्थ्य व्यवस्था देख बिफरे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही
दुमका, जून 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही गुरुवार को दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और सभी वार्डो का औचक निरीक्षण किया। पूर्व स्वस्थ्य मंत्री ने वार्ड में इलाजरत मरीजों से भी बातचीत किया। निरीक्षण के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही ने पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल की नींव उन्होंने ने ही रखी थीं और मेडिकल कॉलेज को एनओसी देने का काम भी उन्होंने किया था। उन्होंने कहा कि स्व. गुरुजी की राजनीतिक व कर्म भूमि होने एवं गुरु जी के बेटे के मुख्यमंत्री व बगल जिला के विधायक मंत्री होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थिति काफी दयनीय है। यह निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करें सीएम : गीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.