फरीदाबाद, जून 28 -- सोहना, नरेश कुमार। सोहना के गांव निमोठ में हत्या मामले के एक आरोपी ने जेल से बाहर निकलने के बाद अपने ही गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। आरोपी ने अवैध हथियार से उसके सीने पर कट्टा लगाकर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- संशोधित : जेल से जमानत पर बाहर आए बदमाश ने 10 लाख की रंगदारी मांगीआरोपी की रंगदारी की मांग गांव निमोठ निवासी बीबती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव का ही रहने वाला नरेन्द्र 25 जून को उसके घर पर आया था। नरेन्द्र घर आने के बाद सामने बैठे उसके पति कृपाल के पास जाकर रूक गया। नरेन्द्र ने पहले उसके पति से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पति के मना करने पर उसने देशी कट्टा निकाल लिया। आरोपी...