मथुरा, अगस्त 13 -- राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मथुरा के बीबीए अंतिम वर्ष (बैच 2024-27) के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए देश की प्रतिष्ठित रिटेल कम्पनी टाटा जुडियो में सेवा का अवसर हासिल किया है। चयनित विद्यार्थियों में बादल भारद्वाज, मयंक मिश्रा एवं मोहित पाण्डेय शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्थान में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। कॉलेज में आयोजित ऑन-कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत टाटा जुडियो द्वारा सेल्स एसोसिएट पद के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इस अवसर पर बीबीए एवं बीईकॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, ग्रुप डिस्कशन तथा एचआर इंटरव्यू शामिल थे, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने ज्ञान, व्यक्तित्...