मथुरा, जून 27 -- क्लीन गिरिराज तलहटी, ग्रीन गिरिराज तलहटी अभियान के तहत बड़ी परिक्रमा गोविन्द कुण्ड आन्यौर वन विभाग भूमि पर नमो वृक्षेभ्यः वृक्षारोपण महोत्सव 2.0 गीत संगीत सागर ट्रस्ट मुम्बई द्वारा आयोजित कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि लोकेश गर्ग समृद्धि ज्वैलर्स ने गिरिराज तरहटी में पौधारोपण कर चार दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ किया। जिसमें छायादार, पुष्पदायी एवं फलदार 265 पौधों का रोपण किया गया। नमो वृक्षेभ्यः वृक्षारोपण महोत्सव पूज्यपाद गोस्वामी प्रशान्त कुमार महाराज बृहन्मन्दिर-मुम्बई की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। जिसमें मुंबई, मथुरा, गिरिराज तलहटी के दर्जनों महिला पुरुषों व अमेरिका से विजयभाई शाह का परिवार, दुबई से तीन परिवारों ने विशेष रूप से सहभागिता निभाई. उद्घाटन के प्रथम दिन गिरिराज तलटी में भक्तों ने उद्घाटन दिवस पर तरह...