मथुरा, अप्रैल 26 -- थाना जैंत के अंतर्गत गांव में रंजिशन नामजदों ने प्लॉट-ऑफिस पर घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान वहां काम करने वाले तीन लोगों को धारदार हथियार से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया और वहां खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच की। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव जैत निवासी हुकम सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल रात करीब नौ बजे अपने ऑफिस पर था। तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रवि, राहुल, गट्टक आदि उसके ऑफिस व प्लॉट में जबरन घुस गये। तीनों ने वहां काम करने वाले पुष्पेन्द्र, अनिल, मंसुका पर सरिया, कुल्हाड़ी आदि से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित की ग्लैंजा कार भी ईंट-पत्थर व सरिया मारकर क्षतिग्रस्त कर...