दुमका, जुलाई 26 -- दुमका, प्रतिनिधि।विवाहिता के साथ अवैध संबंध बनाने पर 42 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई है। इस घटना को अंजाम महिला के पति ने दी और मौके से फरार हो गया है। यह घटना शनिवार को अहले सुबह मसलिया थाना क्षेत्र के जामजोरी गांव में हुई। मसलिया थाना की पुलिस ने युवक के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पहचान मसलिया के ही बड़ा चापुड़िया निवासी जॉन देवराज दत्ता के रूप में हुई है। मृतक की मां एक रिटायर डॉक्टर है और बड़ा चापुड़िया में ही क्लिनिक चलाती है। युवक के पिता विराज तरुण दत्ता क्लिनिक की देख रेख करते है। पिता ने अपने पुत्र के लिए जामजोरी गांव में एक निजी स्कूल खोल रखा है。 यह भी पढ़ें- अवैध संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या , आरोपी पति फरारघटना का विवरण पता चला है कि महिला का पति सुभाष मुर्...