मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। चौकीदार के भरोसे एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कच्ची पक्की ओपी का बंदी हथकड़ी वाला रस्सा काटकर फरार हो गया। मामले में फरार हुए बंदी रतवाड़ा गांव निवासी रंजन कुमार के खिलाफ एसकेएमसीएच ओपी में शिकायत दर्ज कराई गई है। कच्ची पक्की ओपी प्रभारी कुमार नीरव ने बताया कि बीते 25 मार्च को रंजन को कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान वह बीमार हो गया था। उसे एसकेएमसीएच के बंदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसकी देखरेख के लिए चौकीदार की ड्यूटी लगाई गई थी। गुरुवार देर रात वह हथकड़ी वाला रस्सा काटकर फरार हो गया। उसे बेड पर नहीं देख चौकीदार ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। एसकेएमसीएच ओपी प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आरोपित की फिर से गिरफ्तारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.