सासाराम, सितम्बर 2 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। रोहतास में 30 वर्ष से अधिक उम्र के 16.42 लाख लोगों की गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग होगी। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार विशेष अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर समेत विभिन्न गैर-संचारी रोगों की पहचान के लिए लोगों की स्क्रीनिंग व आवश्यक जांच की जाएगी। जिले में 365 स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से यह अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर तक संचालित होगा। यह भी पढ़ें- किशनगंज : जिले में शुरू हुआ जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान यह भी पढ़ें- किशनगंज: जिले में शुरू हुआ जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान यह भी पढ़ें- अब घर पर ही गैर संचारी रोगों को लेकर मिलेगी जांच ...