बागेश्वर, अप्रैल 14 -- देवेंद्र, बागेश्वर। जिले के कपकोट विकासखंड अंतर्गत ग्राम पौंसारी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिसंपत्तियों के पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण कार्य जिला प्रशासन द्वारा कराए जा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को शीघ्र बहाल कर जनजीवन को सामान्य बनाना है। इस दिशा में विभिन्न विभागों के माध्यम से विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत लगभग 438.93 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा नॉन-एनडीआरएफ मद से 12.00 लाख रुपये तथा राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से 14.96 लाख रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं, जिससे पुनर्वास कार्यों को मजबूती मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.