गुड़गांव, अक्टूबर 27 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को गुजरात दौरे पहुंचे है। पहले दिन लगभग 12000 करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए। इसमें डिफेंस, कपड़ा क्षेत्र में 5000 करोड़ का एमओयू साइन किया गया। तकनीकी टैक्सटाइल क्षेत्र में कंपनी 2000 करोड़ का निवेश होगा। वेस्ट टू एनर्जी क्षेत्र में 4000 करोड़, औद्योगिक मशीनरी के क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये का एमओयू हुआ। सौर ऊर्जा, कॉस्मेटिक निर्माण के क्षेत्र में हरियाणा में 400 करोड़ के निवेश पर सहमति बनीं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार हर कदम पर निवेशकों और उद्यमियों के साथ है। हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा निवेश लाकर युवाओं के लिए रोजगार देने का लक्ष्य है। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: सूरत की तरह सोहना आईएमटी भी कपड़ा उद्योग हब बनेगा हरियाण...