मथुरा, फरवरी 15 -- श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन सहित समूचे ब्रजमंडल में महाशिवरात्रि से पूर्व ही शनिवार को हर ओर 'बम-बम भोले', 'हर-हर महादेव' और राधे राधे के जयकारे गूंजायमान होते रहे। वृंदावन, महावन, मथुरा, गोवर्धन के महादेव मंदिर और अन्य शिवालयों में सुबह से ही कांवड़ लेकर आने वाले भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं, जहां श्रद्धालु जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर अपने आराध्य से मनौती मांग रहे हैं। शनिवार की प्रात: से ही वृंदावन से यमुना जल और कछला घाट से कांवड़ लेकर आने वाले कांवरियों का ब्रज के हर मार्ग पर तांता लगा रहा। उनके आस्था के पग थकने का नाम नहीं ले रहे थे। बस हर हर बम-बम और हर हर महादेव और राधे राधे बोलकर थकान मिटाते हुए चल रहे कांवड़ियों का जोश दूना हो रहा था। वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर, मथुरा के रंगेश्वर महादेव, महाव...