गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर के उभरते योग खिलाड़ी अर्जुन ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। उनका चयन प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 4 जून से 8 जून तक अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित होगी। यह चयन सोनीपत में हुए ट्रायल के दौरान हुआ, जहां अर्जुन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। आयुष विभाग गुरुग्राम के कोच अजीत कुमार सोलंकी ने बताया कि अर्जुन का चयन रिदमिक पेयर श्रेणी में हुआ है, जिसमें वे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अर्जुन का सफर संघर्ष और समर्पण का उदाहरण है। पिछले करीब 10 वर्षों से वे लगातार योग का अभ्यास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- शहर के अर्जुन का जलवा वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप के लिए चयन खास बात यह है कि उन्होंने मात्र 6 साल की उम्र से ही कोच अजीत कुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में प्...