लखनऊ, दिसम्बर 21 -- -आरटीओ में डीएल का काम देख रहे निजी कंपनी के कर्मियों के फोन की जांच में खुलासा -दलालों से मिलीभगत की शिकायत पर शनिवार को चार कर्मियों के मोबाइल फोन खंगाले लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के ट्रांसफर आदि का काम ठेके पर करने वाली निजी कंपनी के कर्मचारियों और दलालों की साठगांठ का खुलासा हुआ है। एक कर्मचारी के व्हाट्सएप चैटिंग की जांच में डीएल बनाने के लिए 4000 रुपये मांगे जाने का जिक्र मिला। एक अन्य को कहा गया कि एक जनवरी से पहले डीएल बना लो नहीं तो 10,000 रुपये का खर्चा आएगा। आरटीओ ट्रासंपोर्ट नगर में डीएल, वाहन ट्रांसफर आदि का काम आरटीओ कार्यालय में निजी कंपनी सिल्वर टच ठेके पर देख रही है। आरटीओ को शिकायत मिली कि कंपनी के चार कर्मचारी दलालों से मिलीभगत कर डीएल और वाहन ट्रांसफ...