गोरखपुर, अप्रैल 19 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बिहार से ट्रेन के जरिए तस्करी कर पंजाब ले जाए जा रहे नौ बच्चों को शुक्रवार की रात में सुरक्षित बचा लिया गया। एक संस्था की सूचना पर सक्रिय हुई आरपीएफ जननायक एक्सप्रेस के रुकते ही सक्रिय हो गई और बच्चे बच गए, लेकिन तस्कर फरार हो गया। बिहार के मधुबनी से नौ बच्चों को तस्करी कर मजदूरी के लिए पंजाब ले जाया जा रहा था। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे मानव सेवा संस्थान से इसकी सूचना मिलने पर आरपीएफ ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रेन को ट्रैक किया और गोरखपुर पहुंचने पर सभी बच्चों को सुरक्षित उतार लिया। यह भी पढ़ें- आरपीएफ ने नौ बच्चों को बचाया, शेल्टर होम में रखा रेस्क्यू के बाद आरपीएफ और चाइल्डलाइन ने पूछताछ की।बच्चों को यह जानकारी नहीं थी कि वे कहां और किस उद्देश्य से ले जाए जा रहे हैं। उनके साथ मौजूद व्यक्ति...