संशोधित::: महेंद्र बेदिया हत्या मामले में दो सगे भाई बरी
रांची, मई 26 -- रांची, संवाददाता। तेज धारदार चाकू से हमला कर महेंद्र बेदिया की हत्या करने के मामले में ट्रायल फेस कर रहे दो सगे भाइयों को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में मंगलवार को बरी कर दिया। अपर न्यायायुक्त शैलेन्द्र कुमार की अदालत ने आरोपी विकास मुंडा और उसका छोटा भाई सूरज मुंडा को बरी किया। मामला जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 275/2023 से संबंधित था। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रितांशु कुमार सिंह ने अदालत में पक्ष रखा था। बताया गया कि विकास मुंडा घटना के बाद से ही लगातार जेल में ही रहते हुए ट्रायल फेस किया। मामला 21 जून 2023 को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में आयोजित रथ मेला के दौरान हुई घटना से जुड़ा था। प्राथमिकी के अनुसार मृतक महेंद्र बेदिया और आरोपी सूरज मुंडा के बीच साइकिल स्टैंड को लेकर विवाद हुआ था, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.