रुद्रपुर, मार्च 6 -- दिनेशपुर, संवाददाता। दिनेशपुर क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है गृहस्वामी के दो बेटे बेंगलुरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पदों पर हैं। जानकारी के अनुसार, चरनपुर रोड खटोला नंबर दो निवासी गृहस्वामी कैलाश चंद्र पंत शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर में बुजुर्ग किराएदार भैरव दत्त पांडे को छोड़कर रिश्तेदारों के यहां पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गए थे। इसी बीच कुछ देर बाद किराएदार भैरव दत्त पांडे को भी किसी रिश्तेदार की मृत्यु की सूचना मिली। वह भी चंदनगढ़ दिनेशपुर चले गए। घर खाली होते ही चोरों ने मौके का फायदा उठाकर मकान को निशाना बना लिया। करीब 11 बजे के आसपास चोरों ने घर की दीवार फांदकर ...