चम्पावत, दिसम्बर 12 -- लोहाघाट। बाराकोट में कामाज्यूला-भनार सड़क में जल्द डामर होगा। डामर के लिए विधायक खुशाल सिंह अधिकारी लंबे समय से प्रयासरत थे। विधायक ने बताया कि वर्ष 2020 में कामाज्यूला से भनार तक करीब सात किमी लंबी रोड की कटिंग की थी। लेकिन सड़क में डामर नहीं हो सका था। उन्होंने बताया कि डामरीकरण की स्वीकृति मिल गई है। जल्द इसका शासनादेश पहुंच जाएगा। इधर लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि इस सड़क की डीएफसी हो गई है। छह करोड़ से डामर और अन्य निर्माण कार्य होंगे। डामर की स्वीकृत मिलने पर लोगों ने विधायक का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...