रुद्रपुर, फरवरी 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शनिवार को आर्मी स्टेशन हेड क्वार्टर हल्द्वानी में पूर्व सैनिक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों तथा वीर नारियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेशन कमांडर कर्नल जितिन ढिल्लन ने की। उन्होंने ऊधम सिंह नगर के पूर्व सैनिकों को उनकी सामाजिक सहभागिता और उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सूबेदार मेजर त्रिलोक सिंह नेगी(सेनि.), सूबेदार मेजर खड़क सिंह (सेनि.), धन सिंह, पूर्व नौ सैनिक गिरधर सिंह, सूबेदार मेजर लाल सिंह (सेनि.) तथा चीफ पेटी ऑफिसर प्रेम सिंह शामिल रहे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी पीसी कोठारी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना द्वारा आयोजित यह पहल पूर्व सैनिकों, वीर...