बेगुसराय, मार्च 24 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। नारायणपीपर में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बने ब्रेकर की वजह से मंगलवार को बाइक सवार एक महिला की मौत गिरने से हो गई। ग्रामीणों ने बताया है कि नारायण पीपर गांव निवासी उत्तम सहनी के घर के निकट मनमाने तरीके से सड़क पर गलत तरीके से बनाए गए ब्रेकर के कारण यह हादसा हुआ जिसमें अपने घर आ रही बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत वहां गिरने के बाद इलाज के दौरान हो गयी। मृत महिला की पहचान सावंत पंचायत अंतर्गत बाद बखड्डा गांव निवासी राजेश राय की 30 वर्षीया पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गयी है। उनकी मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। उक्त महिला अपने पीछे एक पुत्री शिवानी (13 वर्ष), पुत्र शिवम कुमार (8 वर्ष) व युग कुमार (6 वर्ष) को वर्ष छोड़ गई हैं। इस हादसे के बाद परिवार के लोग दहाड़ मार कर रो रहे थे। ...