मेरठ, जुलाई 20 -- रविवार को दौराला-सरधना मार्ग पर चिरौड़ी के समीप समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ महारैली का आयोजन किया गया। रैली में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार संविधान की मूल भावना को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है, जो देश के भविष्य के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। इस अवसर पर सपा विधायक अतुल प्रधान ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 1100 छात्राओं को साइकिलें और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट की। सपा विधायक अतुल प्रधान ने कपसाड़ कांड और ललिता गौतम हत्याकांड का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ितों की आवाज दबाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजि...