रांची, मार्च 10 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि झारखंड में कुछ महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थाओं में लंबे समय से रिक्त पदों के कारण उनकी कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। उन्होंने इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से आवश्यक नियुक्तियों की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण पदों को रिक्त रखना सरकार का सुनियोजित षड्यंत्र है।प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट द्वारा भी इस संबंध में समय-समय पर टिप्पणी की गई है। इसके बावजूद लोकायुक्त, सूचना आयोग, महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में पदों के रिक्त रहने से आम लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं का उद्देश्य प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही तथा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.