गया, नवम्बर 26 -- न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्य विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। संविधान दिवस इन मूल्यों की प्रासंगिकता को और अधिक मजबूत करता है और युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करता है। उक्त वक्तव्य दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने विश्वविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में कही। संविधान दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर कुलपति के नेतृत्व में स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस (एसएलजी) के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्राध्यापकगण, अधिकारीगण, कर्मचारियों एवं छात्रों ने सच्ची निष्ठा से भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) को पढ़ा। कुलपति प्रो. सिंह ने कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.